Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुहर्रम में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

22 Jun 2026, 06:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260622 WA0257

IMG 20260622 WA0264 1

उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन – एसएसपी

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज न्यू टाउन हॉल में मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध विभिन्न प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों से किसी भी घटना की आशंका होने पर घटना से पहले तुरंत वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने का अनुरोध किया। साथ में युवाओं पर विशेष निगरानी रखने एवं पिछले सभी त्यौहार की तरह इस त्यौहार को भी शांति से मनाने की अपील की।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने उपद्रवियों की सूचना पहले देने का अनुरोध किया। साथ में शांति समिति के सदस्यों को पर्व के दौरान एक्टिव रहने एवं अपनी भूमिका अच्छे से निभाने का अनुरोध किया।

वहीं शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति उपद्रव फैलाने या विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को भी यह संदेश उपद्रवियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कोई भी शरारती तत्व गलती से भी सौहार्द बिगड़ने की गलती न करें। पर्व के दौरान प्रशासन की पूरी टीम शांति बनाए रखने के लिए सतर्क रहेगी।

इससे पहले बैठक में उपस्थित माननीय विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को अपना दायित्व का पालन करने का अनुरोध किया।

बैठक में रामगोपाल भुवानिया, राणा चट्टराज, विजय शर्मा, तेज प्रकाश पांडेय, गुरमीत सिंह डांग, मोहम्मद अफजल खान, तारा पदो धीवर, शैलेश कुमार, भोला राम, पिंटू कुमार तुरी, मेराज खान, कुलदीप कुमार अग्रवाल, मोहम्मद शहाबुद्दीन, नागेंद्र कुमार सिंह, एजाज अहमद, बलराम प्रसाद साव, मुन्ना सिद्दीकी, डीएन प्रसाद यादव सहित शांति समिति के अन्य सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रकट किया।

जिसमें मुख्य रूप से डीजे पर पाबंदी लगाने, पर्व के दौरान खतरनाक खेल का प्रदर्शन नहीं करने, जुलूस के दौरान भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने, पर्व को सादगी से मनाने, बंद स्ट्रीट लाइट को चालू कराने, अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई करने, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित करने, सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने सहित अन्य सुझाव प्राप्त हुए।

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, माननीय विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, ग्रामीण एसपी श्री एस मोहम्मद याकूब, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, एसडीपीओ बाघमारा श्री अजीत विमल, एसडीपीओ सिंदरी श्री चंदन प्रकाश महतो, डीएसपी सीसीआर श्री प्रदीप कुमार साव, एसडीपीओ निरसा श्री लीलेश्वर महतो, डीसीपी ट्रैफिक श्री रोहित कुमार साव के अलावा विभिन्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी थाना के थाना प्रभारी तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

error: Content is protected !!