नगड़ी की जमीन पर फिर गरजे चंपाई, एक लाख लोगों के आंदोलन का ऐलान।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नगड़ी की जमीन पर फिर गरजे चंपाई, एक लाख लोगों के आंदोलन का ऐलान।।
"बुढ़मू में बोले पूर्व मुख्यमंत्री- जल्द होगा आदिवासी महादरबार, जमीन की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई"
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
बुढ़मू। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नगड़ी की जमीन के मुद्दे पर एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शनिवार को बुढ़मू के कुलवे पहाड़ में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला में पहुंचे चंपाई सोरेन ने कहा कि नगड़ी में जल्द ही आदिवासी महादरबार लगाया जाएगा। इसमें एक लाख लोगों की भागीदारी के साथ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि आदिवासियों की जमीन और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सीएनटी एक्ट के तहत संरक्षित आदिवासी जमीन पर जबरन कब्जा स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की लड़ाई आदिवासी समाज के अस्तित्व से जुड़ी हुई है।
उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आदिवासी समाज ने अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा की है। आज जमीन, संस्कृति और अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी।
चंपाई सोरेन ने कहा कि आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने और उनकी परंपराओं को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगड़ी में होने वाला आदिवासी महादरबार आंदोलन को नई दिशा देगा और बड़ी संख्या में लोगों को इसके साथ जोड़ा जाएगा।
इससे पहले मेला स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से चंपाई सोरेन का पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।