प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा: लोकेश साहू*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*सक्ती -* केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ (PM-Kisan) की 23वीं किस्त की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री लोकेश साहू ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए समर्पित होकर काम कर रही है

। 23वीं किस्त के रूप में करोड़ों रुपये की राशि सीधे अन्नदाताओं के खातों में बिना किसी बिचौलिये के पहुँचना, पारदर्शिता और सुशासन का सबसे बड़ा उदाहरण है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसान हुए लाभान्वित लोकेश साहू जी ने बताया कि इस किस्त के जारी होने से छत्तीसगढ़ के लाखों किसान परिवारों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार और केंद्र की मोदी सरकार मिलकर ‘डबल इंजन’ की रफ्तार से किसानों के कल्याण में जुटी हैं। यह राशि खेती-किसानी के सीजन में हमारे अन्नदाताओं के लिए बेहद मददगार साबित होगी।
कांग्रेस ने हमेशा किसानों को केवल वोट बैंक समझा, जबकि भाजपा सरकार उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना ने देश के छोटे और सीमांत किसानों को एक संबल दिया है। उन्होंने सभी लाभार्थी किसानों को इस किस्त के मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsएमसीबी जिले के साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक प्रमोद यादव के द्वारा महौर पारा वार्ड नंबर 5 निवसी…
पूरी खबर पढ़ें →
• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…
पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।