जल संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, शबरी सरोवर बना जनभागीदारी और पर्यावरण का संवर्धन केन्द्र




सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अमृत हरित महाभियान-2026 के अंतर्गत “एक पेड़, मां के नाम” वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मकरोनिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बड़तूमा स्थित शबरी सरोवर परिसर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सरोवर का निरीक्षण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और हरित आवरण का विस्तार वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि शबरी सरोवर क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय धरोहर के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरोवर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत सिद्ध होगा। श्री लारिया ने बताया कि परिसर में एक हजार वृक्षों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और वृक्षारोपण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा जनसहभागिता से ही इन अभियानों को स्थायी सफलता प्राप्त हो सकती है।
सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शबरी सरोवर के विकास कार्यों एवं जल संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक प्रदीप लारिया ने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह, कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार, जिला महामंत्री चैन सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी कपिल कुशवाहा, अशोक सिंह, अरविंद घोषी, सोहन लोधी, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, समस्त पार्षदगण एवं एल्डरमैन, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जल संरक्षण एवं हरित विकास के इस समन्वित आयोजन ने शबरी सरोवर को पर्यावरणीय चेतना, जनसहभागिता और सतत विकास के एक प्रेरक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





