Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनसेवा के संकल्प को साकार करता निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में नागरिको ने लिया लाभ

25 Jun 2026, 06:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 597778520006249685FB IMG 1043367728938090055सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर मंडल के खैर माई माता मंदिर, 14 मुहाल परिसर में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के निर्देशानुसार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य जागरूकता एवं आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर ने क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा जनकल्याण के प्रति संवेदनशील सोच को सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर सदर मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी, अध्यक्ष कुश बोर्ड प्रभुदयाल पटेल, श्याम सुंदर मिश्रा, मनीष पटेल, रेखा आठिया, शिवम मिथौरिया, नासिर मकरानी, महेंद्र राठौर, प्रताप जाटव, बलवंत राठौर, धवल सिंह कुशवाह, अनंत मौर्य, राजेंद्र यादव, मधु मौर्य, प्रीति शर्मा, गणेश केसरवानी, हरिओम केसरवानी, अंकित साहू, अभय केसरवानी, शीतल राजपूत, विपिन जाट, चौहान सिंह राठौर, शेखर चौधरी, राजेश खटीक, मंटू खटीक, आशीष केसरवानी, सुधीर पांडे, विशाल मिश्रा, रवींद्र अवस्थी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, हितग्राही एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। शिविर व्यवस्थाओं में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!