विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी, 25 जून।
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपते हुए ग्रामीण मजदूरों एवं गरीबों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में संगठन ने मांग की कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सभी जॉब कार्ड धारकों को नियमित रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी मजदूरों के जॉब कार्ड बनाए जाएं। साथ ही मनरेगा के तहत वर्तमान मजदूरी दर को बढ़ाकर 729 रुपये प्रतिदिन किए जाने की मांग उठाई गई।
संगठन ने प्रदेश में बिजली की बढ़ी हुई दरों और स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर भी आपत्ति जताते हुए बिजली की दरों में वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने तथा सभी उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके अलावा ज्ञापन में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों एवं निजी संस्थाओं द्वारा ग्रामीण गरीबों से की जा रही कथित मनमानी पर रोक लगाने, दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने तथा आरबीआई की गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
संगठन ने यह भी मांग की कि प्रदेश में बंजर, परती एवं आबादी की भूमि पर बसे लोगों को उजाड़ने के बजाय उनका विधिवत पुनर्वास किया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व बृजेश…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…
पूरी खबर पढ़ें →
आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।