Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: सांसद  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

28 Jun 2026, 09:42 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260627 WA0056

 

 

सिंगरौली: सांसद  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

 

ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, ब्लड बैंक स्थापना एवं मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

 

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली:  सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अध्यक्षता तथा सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक सियाज के. एम. की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, संसाधनों तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सांसद डॉ. मिश्रा ने ट्रॉमा सेंटर के प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि उपलब्ध मानव संसाधनों का प्राथमिकता के आधार पर समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त स्टाफ की मांग से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए तथा किसी भी मरीज को आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रखा जाए। आपातकालीन सेवाओं में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाए तथा सभी प्रभारियों द्वारा अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में ब्लड बैंक की स्थापना से संबंधित समस्त औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने, अस्पताल परिसर में स्थापित लिफ्ट का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों का उपचार यथासंभव ट्रॉमा सेंटर में ही किए जाने के निर्देश दिए गए। अनावश्यक रेफरल पर रोक लगाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही ऑर्थोपेडिक सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर की समुचित व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए, जिससे संबंधित सर्जरी जिला चिकित्सालय स्तर पर ही संपादित की जा सके। सांसद ने ट्रॉमा अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित भंडारण एवं वैज्ञानिक निष्पादन के लिए पृथक स्टोरेज रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला चिकित्सालय परिसर में एक लाख लीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी के निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गई। सांसद ने वर्तमान में संचालित भूमिगत जल भंडारण टैंक का निरीक्षण कर किसी भी प्रकार के सीवरेज रिसाव को रोकने तथा टंकी में संग्रहित जल की गुणवत्ता की साप्ताहिक जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मरीजों के परिवहन हेतु एंबुलेंस एवं अन्य संवहन सेवाओं की उपलब्धता निर्धारित समय पर सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया गया, ताकि मरीजों को समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक के दौरान नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह, विधायक प्रतिनिधि अरविंद चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ कल्पना रवि, महिला बाल विकास अधिकारी जितेंद्र गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

501 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित|
Ratlam04 Sep

501 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित|

जावरा (नि प्र) भारत विकास परिषद मध्य भारत प्रांत शाखा जावरा द्वारा 501 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में…

पूरी खबर पढ़ें →
बम्होरी बीका में बिजली व्यवस्था को मिला ‘डबल पावर’ 5 से 10 MVA हुआ ट्रांसफार्मर
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

बम्होरी बीका में बिजली व्यवस्था को मिला ‘डबल पावर’ 5 से 10 MVA हुआ ट्रांसफार्मर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा की वाहन रैली का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा की वाहन रैली का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी *श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर यादव…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी सागर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी सागर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के चलते मैदान में उतरें अफसर,संवेदनशील इलाकों और नदी-नालों पर रखें विशेष नजर,जलभराव की स्थिति में तत्काल करें कार्यवाही- कलेक्टर
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

भारी बारिश के चलते मैदान में उतरें अफसर,संवेदनशील इलाकों और नदी-नालों पर रखें विशेष नजर,जलभराव की स्थिति में तत्काल करें कार्यवाही- कलेक्टर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में भारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!