Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा की वाहन रैली का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

04 Sep 2026, 05:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा की वाहन रैली का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी *श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर यादव महासभा द्वारा निकाली गई भव्य वाहन रैली का जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी भवन, जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के सामने भव्य स्वागत किया गया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने रैली पर पुष्पवर्षा कर "जय श्री कृष्णा, राधे-राधे" के गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया।

पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया,जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें प्रेम, भाईचारा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। यादव समाज द्वारा यह वाहन रैली हमारी सनातन संस्कृति और एकता का प्रतीक है।

कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी धर्मों, सभी समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। आज जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर हम सभी को भगवान कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।

मैं यादव महासभा को इस सफल आयोजन के लिए हृदय से बधाई देता हूं साथ ही आप सभी से आहृवान करता हूं कि जिस तरह अधर्म का नाश करने भगवान कृष्ण ने जन्म लिया था ,ठीक उसी तरह हम सभ संकल्प लें अन्याय, अत्याचार,भ्रष्टाचार के खिलाफ कमजोर तबकों के हितों के लिए तत्पर रहेंगे ,ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक ,वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा ने कहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। सागर की यह धरती हमेशा सामाजिक समरसता की मिसाल रही है।

यादव समाज का यह आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य है। कांग्रेस परिवार की ओर से सभी शहरवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं ,इस दौरान वाहन रैली के चल समारोह पर कांग्रेस जनों जमकर पुष्प वर्षा की,इस अवसर पर राहुल चौबे, कमलेश तिवारी, आनंद हैला, अरविंद ठाकुर , रेखा सोनी, पार्षद अशोक चकिया,ताहिर खान,अलीम तज्जु भाईजान,नीलेश अहिरवार, ज्योति मलैया ,दीपक कुर्मी, प्रभात भंडारी,वीरु चौधरी, हीरालाल लड़ियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​शिक्षा विभाग – स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी:

​शिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​ जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर

​जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
त्योहार के दिन भी धरने पर डटे रहे हजारों लोग, बोले—रोजी-रोटी होगी तभी मनाएंगे त्योहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

त्योहार के दिन भी धरने पर डटे रहे हजारों लोग, बोले—रोजी-रोटी होगी तभी मनाएंगे त्योहार

डीकेटीआर के विरोध में 24वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, ग्रामीणों का साफ संदेश—टाइगर रिजर्व का स्थगन ही…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!