A2Z सभी खबर सभी जिले की
श्रीरामध्वज शोभायात्रा के साथ हुआ रामलीला मंचन का आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांधला। कस्बे में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजिस्टर्ड के तत्वावधान में श्री रामलीला मंचन एवं मेला आयोजन के लिए प्राचीन परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीरामध्वज शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
कस्बे के मुहल्ला रायजादगान स्थित माता श्री शाकुंभरी देवी भवन में पंडित ललित किशोर शास्त्री द्वारा पूजा-अर्चना कर श्रीराम ध्वज शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। बैंड-बाजे और ढोल की अगुवाई में शोभायात्रा मुहल्ला रायजादगान, दिनतला, मौलानान, कानूनगोयान, जामा मस्जिद, मैन बाजार, जैन स्थानक, जैन मंदिर, पुराना पीएनबी बैंक, कैराना रेलवे रोड और माता शीतला मंदिर से होते हुए कैराना मार्ग स्थित रामलीला मंचन स्थल पर पहुंची।
मंचन स्थल पर भाजपा एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह और श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रीरामलीला मंचन के लिए पवित्र श्रीरामध्वज की स्थापना की। ध्वज स्थापना के दौरान पूरा मंचन स्थल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
इस दौरान लोकेश गोयल, श्याम कुमार सिंघल, प्रमोद शर्मा, राजीव जैन, तरुण अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, रोहित गुप्ता, मेहरचंद सिंघल और संजय मित्तल, अक्षत जैन ,अमन मित्तल, अमित गर्ग , पंकज गर्ग , शुभम मित्तल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

NHRC सदस्य विजया सायाणी पहुंचीं एकतानगर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा डैम का किया दौरा गुजरात दौरे पर…
पूरी खबर पढ़ें →
NHRC सदस्य विजया सायाणी पहुंचीं एकतानगर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा डैम का किया दौरा गुजरात दौरे पर…
पूरी खबर पढ़ें →
हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकिसान अपडेट - रबी फसल बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू: कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…
पूरी खबर पढ़ें →