Prayagraj
स्पेशल टीईटी का विज्ञापन जारी तीन नवंबर को होगी परीक्षा, 5 सितंबर से शुरु होगा ऑनलाइन आवेदन, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को स्पेशल टीईटी के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। परीक्षा तीन नवंबर को आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण (ओटीआर) एवं आवेदन प्रारंभ होने की तिथि पांच सितंबर तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर 2026 होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने एक सितंबर 2025 को शिक्षकों के मामले में अहम आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि 31 अगस्त 2028 तक सभी कार्यरत शिक्षकों को टीईटी पास करना अनिवार्य होगा। वहीं, पांच वर्ष से कम सेवा वाले शिक्षकों को बिना टीईटी के सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई है। शिक्षकों के प्रभावित होने के दृष्टिगत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों तथा विशेष शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित किए जाने के संबंध में दो सितंबर को निर्देश जारी किए गए।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर पूर्ण करना होगा। इसके पश्चात ही वे विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन से पूर्व विस्तृत विज्ञापन एवं उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक पढ़ लें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकिसान अपडेट - रबी फसल बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू: कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
खुड़ियाना: 27 वर्षों तक ज्ञान की अलख जगाने वाले शिक्षक घनश्याम सिंह जाटव की भावभीनी विदाई, ग्रामीणों व…
पूरी खबर पढ़ें →
*थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की…
पूरी खबर पढ़ें →
### **गांव पखनपुर से लापता हुई थी बालिका, पुलिस टीम ने कई इलाकों में तलाश के बाद गंगोह…
पूरी खबर पढ़ें →
नाम बबीता उर्फ प्रज्ञा सुभाष नगर देवकली रोड की रहने वाली काली माता मंदिर संतोष नगर से फरार…
पूरी खबर पढ़ें →