A2Z सभी खबर सभी जिले की
युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः चोर समझकर बांधा था, 10 आरोपियों की तलाश जारी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः चोर समझकर बांधा था, 10 आरोपियों की तलाश जारी।

पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों को चोर समझकर बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 23 जून की है। मामले में नामजद 14 आरोपियों में से अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की जांच कर रहे ग्रामीण सीओ अमरसिंह रत्नु ने बताया कि पुलिस ने 26 जून को 29 साल के शंकर पुत्र हरीराम को गिरफ्तार किया। इसके बाद 27 जून को 35 साल के मुन्नालाल उर्फ मनीष पुत्र सोहनलाल, 33 साल के चेतन पुत्र धन्नाराम और 28 साल के कुलदीप पुत्र गोपालराम को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को घायलों के परिवार और समाज के लोग रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार रोहट क्षेत्र के एक गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इसके चलते ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रात में गश्त शुरू कर दी थी।
23 जून की रात को दो युवक गांव में बिना नंबर की बाइक पर नजर आए। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ लिया और एक मकान की खड़की से दोनों के हाथ बांध दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने छुड़ाकर थाने पहुंचाया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। बाद में दोनों युवकों ने बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।
मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🚨🔥 **ब्रेकिंग न्यूज़ | कुतुबशेर में बड़ा समझौता! वार्ड 69 के पार्षद रईस पप्पू और वार्ड 47 के…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 *ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा! दो जिला बदर अभियुक्तों को जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।