तमिलनाडु के तिरुवल्लूर गैस रिसाव हादसे से बचाए गए धनबाद के 12 श्रमिक विशेष कोच से घर रवाना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मृतका सुश्री प्रीति देवी का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से रांची लाया जा रहा है
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में हुए अमोनिया गैस रिसाव हादसे से प्रभावित धनबाद जिले के सभी 12 सुरक्षित बचाए गए श्रमिक अपने गृह राज्य झारखंड के लिए रवाना हो चुके हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन से धनबाद के लिए एक विशेष रेलवे कोच की व्यवस्था की गई है। सभी श्रमिक सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा पर निकल चुके हैं।
इसके साथ ही, हादसे में असमय कालकवलित हुई श्रमिक सुश्री प्रीति देवी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ हवाई मार्ग द्वारा रांची भेजा गया है। झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से रांची एयरपोर्ट पर एक एम्बुलेंस की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से मृतका के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान (धनबाद) पहुंचाया जाएगा।
*सुरक्षित वापसी:* गैस रिसाव से प्रभावित सभी 12 श्रमिकों को इलाज और आवश्यक देखभाल के बाद विशेष ट्रेन कोच से धनबाद भेजा जा रहा है।
*पार्थिव शरीर की रवानगी:* मृतका सुश्री प्रीति देवी का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग (Air) से रांची और वहां से विशेष एम्बुलेंस द्वारा धनबाद लाया जा रहा है।
*मृतिका के आश्रितों को मुआवजा:* मृतिका के आश्रितों को झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा 1.5 लाख और तमिलनाडु सरकार द्वारा 2 लाख की मुआवजा राशि दी जाएगी। जिसमें से श्रम विभाग धनबाद द्वारा 50 हजार रुपए तत्काल परिजनों को दे दी गई है।
*प्रशासनिक मुस्तैदी:* झारखंड और तमिलनाडु प्रशासन आपसी समन्वय के साथ पीड़ितों की हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।
झारखंड सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।