एहतेशाम वकारिब होंगे जमशेदपुर के नये एसएसपी, सरायकेला खरसांवा की कमान मनोज स्वर्गियारी को, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। एहतेशाम वकारिब जमशेदपुर के नये एसएसपी होंगे, जबकि मनोज स्वर्गियारी सरायकेला-खरसावां के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। देर शाम राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार रात बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां एसपी को हटा दिया था।
अब उन दोनों जिलों में नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोनों जिलों के रिक्त शीर्ष पुलिस पदों को तत्काल भरते हुए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सीआईडी में एसपी के पद पर पदस्थापित एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। वहीं, जैप-3 के कमांडेंट मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है।
एक दिन पहले हटाए गए थे दोनों अधिकारी
इससे पहले मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री के आदेश पर जमशेदपुर के तत्कालीन एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया था। दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय है कि पीयूष पांडेय और निधि द्विवेदी पति-पत्नी हैं।सरकार ने अगले ही दिन दोनों रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां कर यह संकेत दिया कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर वह किसी तरह की ढिलाई के पक्ष में नहीं है।
हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद बढ़ा दबाव
राज्य सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब शनिवार रात करनी सेना से जुड़े हिमांशु सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में प्रत्युष सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका कोलकाता में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे थे। विपक्ष ने भी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए अपराध नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया था।
जमशेदपुर 3 जुलाई को बंद रहेगा: हिमांशु हत्याकांड पर घट नहीं रही नाराजगी, 2 को मशाल जुलूस, 3 को जमशेदपुर बंद, दोषी पुलिसकर्मियो के सस्पेंशन की मांग l
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।