A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 2.50 लाख रू.का मशरूका बरामद

IMG 20260704 182835सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया के पर्यवेक्षण में अपराधों की रोकथाम एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना जैसीनगर पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग ₹2.50 लाख मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद किया है। थाना जैसीनगर में फरियादिया चंद्रवती लोधी पति रविंद्र लोधी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बरकुआ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 4:00 बजे वह घर में ताला लगाकर तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर घर के पीछे से प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद ₹30,000 सहित कुल लगभग ₹2.50 लाख मूल्य का सामान चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट के आधार पर थाना जैसीनगर में अपराध क्रमांक 128/2026 अंतर्गत धारा 331(4), 305(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सुरागों के आधार पर संदेही विपिन पिता सुखराम सिंह लोधी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बरकुआ महंत से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि सहित कुल लगभग ₹2,50,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को दिनांक04.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. ठाकुर, प्रधान आरक्षक सहयोग कुमार ,आरक्षक काजी , एवं थाना जैसीनगर के पुलिस स्टाफ की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!