Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर ने चम्बोथी तालाब में जनप्रतिनिधि और नागरिकों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

05 Jul 2026, 12:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
07 चम्बोथी तालाब में जनप्रतिनिधि

03 चम्बोथी तालाब में जनप्रतिनिधि

तालाब परिसर की सफाई, सौंदर्यीकरण और हरियाली बढ़ाने के दिए निर्देश

गंदगी फैलाने वालों पर समझाइश के बाद जुर्माना एवं निगरानी की होगी व्यवस्था

 

सूरजपुर/ स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ नगर की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में नगर पालिका परिषद सूरजपुर के बाजारपारा स्थित चम्बोथी तालाब में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सामूहिक श्रमदान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े, उपाध्यक्ष श्री शैलेश अग्रवाल, पार्षद श्री प्रमोद तायल, नगर पालिका व अन्य विभाग के संबंधित अधिकारी -कर्मचारियों तथा नागरिकों के साथ श्रमदान कर तालाब परिसर की साफ-सफाई की।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने स्वयं ग्लव्स पहनकर झाड़ू लगाया और कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे आएं, तो सूरजपुर स्वच्छता के क्षेत्र में न केवल प्रदेश बल्कि देश में भी अलग पहचान बना सकता है।

अभियान के दौरान कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि तालाब सहित नगर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने एवं कचरा फेंकने वालों को पहले उचित कचरा प्रबंधन के लिए समझाइश दी जाए। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाए। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर निगरानी के लिए कैमरों के उपयोग की भी बात कही।

कलेक्टर ने जलस्रोतों की नियमित सफाई, तालाब परिसर के सौंदर्यीकरण तथा चारों ओर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए, ताकि परिसर स्वच्छ, हरित और आकर्षक बने। साथ ही मटन मार्केट के दुकानदारों द्वारा इधर-उधर अवशेष फेंककर फैलायी जा रही गंदगी पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को तत्काल सफाई सुनिश्चित कराने तथा भविष्य में गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के जनप्रतिनिधि, नगरवासी व अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!