A2Z सभी खबर सभी जिले की
गुम हुए 3 वर्षीय मासूम बालक को 4 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रहली पुलिस ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुम हुए 3 वर्षीय मासूम बालक को मात्र 4 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दिनांक 06.07.2026 को फरियादी उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, खमरिया, थाना रहली ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बड़ा पुत्र उम्र 3 वर्ष 4 माह, दोपहर लगभग 1:00 बजे घर के बाहर खेल रहा था। कुछ समय बाद जब परिजनों ने उसे तलाश किया तो वह आसपास कहीं नहीं मिला। घर एवं मोहल्ले में काफी खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चलने पर आशंका व्यक्त की गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना रहली में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रहली पुलिस ने बिना विलंब विशेष पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया गया तथा तकनीकी एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर सघन तलाश की गई। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप थाना रहली पुलिस ने मात्र 4 घंटे के भीतर नाबालिग बालक मोक्ष पटैल को सकुशल दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। नाबालिग बालक की त्वरित दस्तयाबी में थाना प्रभारी रहली उपनिरीक्षक सुनील शर्मा, आरक्षक दिलीप दुबे, राहुल पटैल एवं सुनील दुबे की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🚨🔥 **ब्रेकिंग न्यूज़ | कुतुबशेर में बड़ा समझौता! वार्ड 69 के पार्षद रईस पप्पू और वार्ड 47 के…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 *ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा! दो जिला बदर अभियुक्तों को जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।