Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर ने रामेश्वर नगर की शाला में दी दस्तक, संचालित कक्षा में बच्चों से किया आत्मीय संवाद

07 Jul 2026, 10:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

21 बच्चों से किया आत्मीय संवाद

– प्रधानमंत्री व जिलों-राज्यों के नाम पूछकर परखा बच्चों का ज्ञान, नन्हे विद्यार्थियों की प्रतिभा देख हुईं प्रभावित

 

– बेहतर शिक्षा, पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

‘‘पढ़ाई ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है – मन लगाकर पढ़ें, खूब आगे बढ़ें‘‘ – कलेक्टर ने बच्चों को दिया प्रोत्साहन, कहा शिक्षा का प्रकाश अब गांव-गांव तक पहुंचा

 

सूरजपुर/   जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को धरातल पर परखने और शासकीय शालाओं की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने रामेश्वर नगर के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में आकस्मिक दस्तक दी। शाला पहुंचने पर उन्होंने पहली से लेकर सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों से पढ़ाई को लेकर आत्मीय संवाद किया और बच्चों के बीच बैठकर उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती जमील ने उपस्थित शिक्षकों से इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली कि सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ गणवेश समय पर प्राप्त हुए हैं अथवा नहीं। उन्होंने शालेय अभिलेखों, बच्चों की उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया।

संवाद के क्रम में कलेक्टर ने इंग्लिश के पाठ का वाचन कराया, गणित के सवाल पूछे, कक्षा तीसरी के बच्चों से पूछा कि देश के प्रधानमंत्री कौन हैं। इस पर एक विद्यार्थी ने बिना किसी झिझक के श्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को प्रभावित किया। इसके पश्चात बच्चों ने एक-एक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को जिले से लेकर राज्यों के नाम लिखने का टास्क दिया। बच्चों ने जिला सूरजपुर से शुरुआत करते हुए अंबिकापुर, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित अन्य जिलों एवं प्रदेशों के नाम बड़ी सहजता से ब्लैक बोर्ड लिखकर दिखाया। सभी बच्चों ने बखूबी जिले और राज्यों के नाम लिखकर कलेक्टर सहित उपस्थित अधिकारियों को प्रभावित किया और इस बात की पुष्टि की कि शिक्षा का प्रसार आज गांव-गांव तक हो चुका है।

बच्चों की जिज्ञासा एवं आत्मविश्वास से प्रसन्न होकर कलेक्टर श्रीमती जमील ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि ष्पढ़ाई ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। लगन और अनुशासन के साथ पढ़ने वाला हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है। आप सब खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने माता-पिता, गांव तथा जिले का नाम रोशन करें।ष् उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने शिक्षकों से हर विषय को समझते हुए पढ़ने की सीख दी।

इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों के शिक्षा स्तर को और अधिक बेहतर बनाने, पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की बुनियादी दक्षता (एफएलएन) पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विशेष सहयोग प्रदान किया जाए। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि शिक्षण कार्य रुचिकर एवं गतिविधि आधारित हो, ताकि बच्चों में सीखने के प्रति उत्साह बना रहे। साथ ही उन्होंने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, समय पर पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण, तथा शालेय भवन एवं परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती जमील ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं पाठ्येतर कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित करने पर बल दिया, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान शाला परिसर में जर्जर अवस्था में पुराने भवन भी दिखे, भविष्य की घटना को दृष्टिगत रखते हुए, कलेक्टर ने पंचायत से प्रस्ताव पारित करा के इन्हें डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!