Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

CISF: जितेन्द्र कुमार तिवारी को बीएसएल बोकारो इकाई का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है। राजीव मिश्रा का तबादला बीसीसीएल धनबाद इकाई में कर दिया गया है, जो चर्चा का विषय बना है

08 Jul 2026, 10:56 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260706 WA0208

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल बीएसएल बोकारो इकाई का नया डीआइजी जितेन्द्र कुमार तिवारी को बनाया गया है। वहीं, बीएसएल बोकारो इकाई के डीआइजी राजीव मिश्रा का तबादला बीसीसीएल धनबाद इकाई में कर दिया गया है। इस बाबत सीआइएसएफ दिल्ली मुख्यालय ने आदेश जारी कर उक्त दोनों अधिकारी को तत्काल अपने वर्तमान इकाई से विरमित होकर नए इकाई में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश जारी किया है।

जितेन्द्र कुमार तिवारी वर्तमान समय में बीसीसीएल धनबाद इकाई में डीआइजी के पद पर कार्यरत है। जहां से उनका स्थानांतरण बीएसएल बोकारो इकाई में किया गया है। वे अगले हफ्ते तक अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। वहीं बीएसएल बोकारो इकाई के डीआइजी राजीव मिश्रा भी दो चार दिनों के अंदर बीसीसीएल धनबाद इकाई में अपनी जवाबदेही संभाल लेंगे।

राजीव मिश्रा बिहार कैडर के 2010 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं, जो सीआइएसएफ में प्रतिनियुक्ति के आधार पर अपनी सेवा दे रहे है। बीएसएल बोकारो इकाई में उनकी पोस्टिंग बतौर डीआइजी इसी साल फरवरी माह में की गई थी। इस पद पर बने उनका महज चार माह ही पूरा हुआ था कि सीआइएसएफ मुख्यालय ने उनका तबादला यहां से बीसीसीएल धनबाद इकाई में कर दिया है। इस बात को लेकर सीआइएसएफ के गलियारे में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।

बता दें कि इससे पूर्व सीआइएसएफ मुख्यालय बीते माह 25 जून को सेल की महत्वपूर्ण इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र में तैनात पश्चिम बंगाल कैडर में 2009 बैंच के आइपीएस अधिकारी नगेन्द्र नाथ त्रिपाठी का तबादला भी यहां से एनसीआर दिल्ली मुख्यालय में कर दिया था। सेल की इकाई में एक के बाद एक दो दो वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों के तबादले से विभाग चर्चा में आ गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​शिक्षा विभाग – स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी:

​शिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​ जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर

​जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
त्योहार के दिन भी धरने पर डटे रहे हजारों लोग, बोले—रोजी-रोटी होगी तभी मनाएंगे त्योहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

त्योहार के दिन भी धरने पर डटे रहे हजारों लोग, बोले—रोजी-रोटी होगी तभी मनाएंगे त्योहार

डीकेटीआर के विरोध में 24वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, ग्रामीणों का साफ संदेश—टाइगर रिजर्व का स्थगन ही…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!