Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद ‌द्वारा एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों के तहत धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया

14 Jul 2026, 10:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260714 WA0314

CISF प्रेस विज्ञप्ति CISF सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक : 14 जुलाई 2026 धनबाद, 14 जुलाई भारत सरकार की Zero Coal Leakage Tolerance Policy” के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध परिवहन एवं अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद ‌द्वारा एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों के तहत धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख कार्रवाई की गई- मुख्य कार्रवाई 1. व्यापक वाहन जांच अभियान . सेक्टर एवं सक्षम अधिकारियों के निर्देशानुसार सिजुआ एवं जेलगोड़ा सेक्टर के विभिन्न ट्रांसपोर्टिंग मार्गों पर.विशेष नाकाबंदी कर कोयला परिवहन में लगे वाहनों की सघन जांच की गई। . अभियान के दौरान लगभग 300 कोयला वाहनों के दस्तावेज, चालान, ई-वे बिल एवं अन्य परिवहन अभिलेखों का गहन सत्यापन किया गया।

2.गृह मंत्रालय की ‘जीरो कोल लीकेज पॉलिसी’ के तहत सीआईएसएफ यूनिट (BCCL) धनबाद ने 14 जुलाई 2026 को सिजुआ और जेलगोड़ा सेक्टर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 300 कोयला वाहनों के चालान और ई-वे बिल का सत्यापन किया गया, ताकि कोयला चोरी व अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके ।

3.यह विशेष कार्रवाई हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा धनबाद में अवैध खनन को रोकने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। इस व्यापक ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ के तहत सीआईएसएफ को एमएमडीआर (MMDR) अधिनियम के तहत जब्ती और तलाशी के विशेष अधिकार दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, धनबाद कोयलांचल में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बीसीसीएल में 500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!