Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने की मांग को लेकर भाकियू (पिहोवा) ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

15 Jul 2026, 06:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

03ca02d5 213f 45a9 8cec a0170be025fa (पिहोवा, 15 जुलाई)/(रिपोर्टर रामपाल): देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर आज भारतीय किसान यूनियन (पिहोवा) के नेतृत्व में भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। सैकड़ों किसान सुबह 10 बजे पुरानी अनाज मंडी, पिहोवा में एकत्रित हुए। वहां से किसान शांतिपूर्ण ढंग से मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम पिहोवा को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग की।3c525e03 d48f 4065 aaee 36c6da3c952e

इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय किसानों, खेती और देश की खाद्य सुरक्षा के लिए “डेथ वारंट” साबित होगी। उन्होंने कहा कि यदि इस समझौते के तहत कृषि क्षेत्र को विदेशी कंपनियों और आयात के लिए खोल दिया गया, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान देश के करोड़ों किसानों को उठाना पड़ेगा।

किसान नेता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि इस ट्रेड डील से अमेरिका से सस्ता कृषि उत्पाद भारत में आने लगेगा, जिससे देश के किसानों को अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) व्यवस्था और सरकारी खरीद पर भी दबाव बढ़ेगा। साथ ही, बहुराष्ट्रीय कंपनियों का कृषि क्षेत्र पर नियंत्रण बढ़ने का खतरा पैदा होगा, जिससे किसानों की आत्मनिर्भरता कमजोर होगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश की खाद्य संप्रभुता, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर आघात करेगा।

किसानों ने केंद्र सरकार से मांग की कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते से पहले किसानों और किसान संगठनों से व्यापक संवाद किया जाए तथा ऐसा कोई भी समझौता न किया जाए, जिससे देश के किसानों के हित प्रभावित हों।

इस अवसर पर हल्का प्रभारी विनोद बाखली, हल्का प्रधान कवलजीत मिर्क, ब्लॉक प्रधान बलविंदर बटेड़ी, युवा प्रधान मनीष मलिक, सुखविंदर वडैच, मिल्लू मलिक (सारसा), सुखविंदर मुकीमपुरा , काकू चीमा ,गुरलाल असमानपुर ,डॉ गुलजार कंबोज ,अवतार कराहा साहिब ,निशान बाजवा ,जनपाल बाजवा,गुलाब विर्क ,जय सिंह नंबरदार ,सुखविंदर वड़ैच सहित अन्य सैकड़ों किसान साथी उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर इस ट्रेड डील को आगे बढ़ाती है, तो देशभर में किसानों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | पुलिस–पत्रकार संबंधों पर DGP यूपी राजीव कृष्ण का बड़ा बयान
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Sep

बड़ी खबर | पुलिस–पत्रकार संबंधों पर DGP यूपी राजीव कृष्ण का बड़ा बयान

## 🗣️ **“पुलिस और पत्रकार लोकतंत्र के दो महत्वपूर्ण स्तंभों की तरह” — बेहतर समन्वय, संवाद और सम्मान…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर कचहरी में हाई-अलर्ट! न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर पुलिस का मेगा चेकिंग ऑपरेशन, ASP IPS मनोज कुमार यादव और इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने संभाली
सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 🔥 नाबालिग से अनैतिक कार्य के मुकदमे में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Sep

सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 🔥 नाबालिग से अनैतिक कार्य के मुकदमे में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार

तड़के 3 बजे नानौता में पुलिस से मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
मालाणी रत्न स्व. श्री गोरधनराम जी कड़वासरा की प्रतिमा का होगा अनावरण
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Sep

मालाणी रत्न स्व. श्री गोरधनराम जी कड़वासरा की प्रतिमा का होगा अनावरण

(वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज | जनहित की सशक्त पहचान — समृद्ध भारत समाचार पत्र) ✍️ रिपोर्ट: मांगीलाल…

पूरी खबर पढ़ें →
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, CCTV में कैद हुए आरोपी
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Sep

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, CCTV में कैद हुए आरोपी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र के मबई गांव में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Sep

एसआईआर 2026, ड्राफ्ट/ प्रारूप मतदाता सूची जारी

महाराष्ट्र राज्य में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य-एसआईआर के अन्तर्गत कल 31 अगस्त सोमवार को नागपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!