Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, CCTV में कैद हुए आरोपी

01 Sep 2026, 10:26 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, CCTV में कैद हुए आरोपी - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र के मबई गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है।

असामाजिक तत्वों ने रविवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया। वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को सामने आया, जिसमें बाइक से पहुंचे दो युवकों की संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं।

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचकर उसके चेहरे को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है, जबकि उसका साथी कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा रहता है।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक से मौके से फरार हो गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो इसकी सूचना देहात थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डॉ.

अंबेडकर के अनुयायियों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और घटना का विरोध जताते हुए आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…

पूरी खबर पढ़ें →
हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 38 वर्षीय शिक्षामित्र रीना चौधरी की रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!