Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गुजरात से तीन अपहृत किशोरियां सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

15 Jul 2026, 10:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर  नगर ऊंटारी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के अपहरण के तीन अलग-अलग मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुजरात से तीनों अपहृत किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, तीनों मामलों में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

IMG 20260715 WA0037पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या 185/25, 115/26 एवं 116/26 के अनुसंधान के लिए पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार रवि एवं शशिकांत शुक्ला को पुलिस बल के साथ गुजरात भेजा गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों पीड़िताओं को सुरक्षित बरामद कर लिया।

IMG 20260715 WA0038पुलिस ने इस मामले में सत्येंद्र यादव (19 वर्ष) निवासी खतौनी, थाना इटावा, जिला इटावा (उत्तर प्रदेश), अंशु कुमार (19 वर्ष) निवासी पथरिया कला, थाना नगर ऊंटारी तथा नितेश कुमार (21 वर्ष) निवासी पथरिया कला, थाना नगर ऊंटारी को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

IMG 20260715 WA0041 1पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में आरोप था कि नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप तीनों किशोरियों को सकुशल बरामद करने में सफलता मिली।

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम के सतत प्रयासों से तीनों पीड़िताओं को सुरक्षित वापस लाया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने अथवा उनके साथ किसी भी प्रकार का अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*—नगर निकाय आम चुनाव – 2026* *चूरू जिले में 11 नगरीय निकायों के लिए सदस्य पद हेतु कुल 1545 अभ्यर्थी लेंगे निर्वाचन में भाग, कुल 331 अभ्यर्थियों ने वापस ली अभ्यर्थिता*
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

*—नगर निकाय आम चुनाव – 2026* *चूरू जिले में 11 नगरीय निकायों के लिए सदस्य पद हेतु कुल 1545 अभ्यर्थी लेंगे निर्वाचन में भाग, कुल 331 अभ्यर्थियों ने वापस ली अभ्यर्थिता*

चूरू । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

नगरीय निकाय चुनाव- 2026 1056 उम्मीदवार मैदान में, नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 326 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए

डीडवाना-कुचामन, जिले में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियां…

पूरी खबर पढ़ें →
सिधमुख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, ट्रक भी जब्त; जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

सिधमुख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, ट्रक भी जब्त; जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये

सिधमुख/चूरू। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती चुनावों को ध्यान में रखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
04 सितम्बर ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें रहेंगी बंद – कलेक्टर ने ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें बंद रखने की है अपील
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

04 सितम्बर ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें रहेंगी बंद – कलेक्टर ने ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें बंद रखने की है अपील

सूरजपुर/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 तथा छत्तीसगढ़ देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन धंसने और आग की लपटें उठने की सूचना मिलते ही BCCL की टीम मौके पर पहुंची.
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

जमीन धंसने और आग की लपटें उठने की सूचना मिलते ही BCCL की टीम मौके पर पहुंची.

बीसीसीएल लोदना क्षेत्र 10 के बरारी छह नंबर बस्ती के पास गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!