




कानपुर। किदवई नगर के संस्कार लॉन (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज) में ’19वें कानपुर आम महोत्सव-2026′ का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में देशभर से आईं आम की सैकड़ों दुर्लभ और प्रसिद्ध प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम उत्पादक किसानों का सम्मान करना और बागवानी को बढ़ावा देना रहा, जिसमें भारी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रंजीत ने आम की विविध किस्मों को देखकर आश्चर्य जताया और उनकी जमकर तारीफ की। इस मौके पर कानपुर के पुलिस कमिश्नर श्री रघुवीर लाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही, कानपुर के लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी के बड़े पुत्र सचिन अवस्थी का जन्मदिन भी इसी आयोजन स्थल पर मनाए जाने से महोत्सव का उत्साह दोगुना हो गया।
*कानपुर संवाददाता शादाब रईस की खास रिपोर्ट*








