
दुद्धी को मिले नए उप जिलाधिकारी रवि कुमार पासवान
रवि कुमार पासवान ने संभाली जिम्मेदारी, प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई गति
सोनभद्र, 16 जुलाई(राकेश कुमार कन्नौजिया)_जनपद सोनभद्र में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारियों के कार्य विभाजन एवं तैनाती संबंधी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार रवि कुमार पासवान को उप जिलाधिकारी (एसडीएम)/उप जिला मजिस्ट्रेट, दुद्धी के पद पर तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक रवि कुमार पासवान नवागत अधिकारी हैं, जिन्हें दुद्धी तहसील की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यभार ग्रहण करने से क्षेत्र में राजस्व, कानून-व्यवस्था, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिलाधिकारी ने जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नवीन तैनाती का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। दुद्धी क्षेत्र के लोगों ने भी नए उप जिलाधिकारी से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा व्यक्त की है।





















