लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई!!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सदर बाजार पुलिस ने वांछित आरोपी जावेद मलिक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से जान से मारने की धमकी देकर एक कारोबारी से रंगदारी मांगने की साजिश रची थी!!पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने एक साथी को शहर के अमीर कारोबारियों के घरों की तस्वीरें और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई थी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की योजना बनाई गई थी!!पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से गैंगस्टर जैसी पहचान बनाना चाहता था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसकी साजिश को विफल कर दिया!!
*व्हाट्सएप पर दी जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर बनने का सपना पुलिस ने किया चकनाचूर!!*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से रंगदारी गिरोह के मंसूबों पर बड़ा झटका लगा है। थाना सदर बाजार पुलिस अब मामले में आरोपी के अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है!
*✍🏻रिपोर्ट–(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर)अभिनव सिंघल(वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)संवाददाता– अभिनव सिंघल(दैनिक आशंका बुलेटिन) खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे–9045455511*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

परसामलिक पुलिस ने छह आरोपियों का किया चालान, न्यायालय भेजे गए महराजगंज। थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर जनपद महोबा में निकाली जा रही भव्य कलश शोभा पद यात्रा हिन्दू जागरण
पूरी खबर पढ़ें →
वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।