मनरेगा मजदूरों के नाम फर्जी हाजरी का खेल जारी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अयोध्या
विकास खंड तारुन के ग्राम पंचायत पेंडरा में मनरेगा योजना के तहत फर्जी तरीके से कई मजदूरों की हाजरी लगा कर मेट वा रोजगार सेवक सहित ग्राम प्रधान भी हो रहे हैं मालामाल । नाम ना छापने की शर्त पर किसी ग्रामीण ने बताया कि ग्राम पंचायत पेंडरा के बूढे बाबा स्थल पर इस समय चल रहे वृक्षारोपण कार्य में कभी कभी किसी दिन कुछ लेबर आते हैं तो कभी केवल कागजों में ही उपस्थित रहते हैं। घंटों तक इंतजार करने के बाद जब ग्राम प्रधान से इस बारे में पूछा गया तो प्रधान ने कहा कि हमसे कोई मतलब नहीं है हम नहीं जानते हैं मेट से बात करो।जब मेट से संपर्क किया गया तो मेट निर्जला निषाद ने बताया कि हम अपने निजी कार्य से फैजाबाद न्यायालय आए हुए हैं रोजगार सेवक से बात करिए। रोजगार सेवक बात करने पर उन्होंने कहा कि हम इस समय किछुटी चौराहे पर हैं और लेबर सब घर चले गए हैं। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक कार्य होता है और शाम को 3 बजे से 6 बजे तक कार्य किया जाता हैं । जबकि लंच और विश्राम का समय काट कर मनरेगा में 8 घंटे तक का कार्य किया जाना है।अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि अब संबंधित अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेते हैं या फिर वो भी अपना हिस्सा लेकर मामले को वही दबा देते हैं
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

परसामलिक पुलिस ने छह आरोपियों का किया चालान, न्यायालय भेजे गए महराजगंज। थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर जनपद महोबा में निकाली जा रही भव्य कलश शोभा पद यात्रा हिन्दू जागरण
पूरी खबर पढ़ें →
वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।