Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

अवैध विद्यालयों पर डीआईओएस का सख्त प्रहार, अब होगी कड़ी कार्रवाई

18 Jul 2026, 07:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260718 193649

सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_जनपद में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सभागार, रॉबर्ट्सगंज में जिला विद्यालय निरीक्षक जयाराम सिंह की अध्यक्षता में माध्यमिक स्व-वित्तपोषित विद्यालयों के लगभग 120 प्रधानाचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई आवश्यक निर्देश जारी किए गए।  IMG 20260718 WA0056
बैठक को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक जयाराम सिंह ने कहा कि जनपद में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के विरुद्ध अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षक महासंघ एवं प्रबंधक महासंघ द्वारा अवैध रूप से संचालित विद्यालयों को बंद कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। इसके अनुपालन में शिक्षा विभाग द्वारा गठित विशेष निरीक्षण टीम जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे विद्यालयों की जांच करेगी। बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को तत्काल बंद कराने के साथ ही उनके संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।IMG 20260718 193649
डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालयों में केवल उन्हीं कक्षाओं का संचालन किया जाए जिनकी विधिवत मान्यता प्राप्त है। मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी विद्यालयों में स्वच्छता अभियान तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।IMG 20260718 WA0056
बैठक के दौरान डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यालयों के स्कॉलर रजिस्टर पूर्ण रूप से अद्यतन एवं व्यवस्थित रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से किसी भी समय निरीक्षण किया जा सकता है और अभिलेखों में किसी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित विद्यालय की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं नियमबद्ध बनाने के लिए विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्रा, राकेश कुमार कन्नौजिया, राजकुमार यादव, त्रिभुवन सिंह,मनोज कुमार, नन्दलाल यादव, प्रबोध कुमार सिंह, प्रधान सहायक कमलेश यादव तथा संतोष कुमार सिंह सहित अनेक प्रधानाचार्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahrajganj12 Sep

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
Basti12 Sep

जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित
Sonbhadra12 Sep

दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया सम्मानित
Mahrajganj12 Sep

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया सम्मानित

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!