कोयलांचल में CISF का बड़ा एक्शन, अवैध खनन और कोयला चोरी पर चला अभियान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद | 19 जुलाई 2026: कोयलांचल में अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद ने रविवार को व्यापक अभियान चलाया। अभियान के तहत ड्रोन सर्विलांस, संयुक्त छापेमारी और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की गई। बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कई महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान एरिया-02 (मधुबन) में दामोदर नदी किनारे भटडीह पंप हाउस के पास अवैध मुहानों की संयुक्त रूप से भराई की गई। वहीं एरिया-03 (गोविंदपुर) स्थित हाईड्रा पैच माइंस में बागड़ीगी जोर की भराई कर खदान में पानी के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
एरिया-10 (लोदना/जेलगोरा) में सीआईएसएफ ने चोरी के प्रयास को विफल करते हुए 33 बैटरियां बरामद कीं, जिन्हें विधिवत बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया।
उधर एरिया-04 (कतरास) के कांटा पहाड़ी (बिट्टू बाबू बंगला) के समीप गंभीर भू-धंसान और भू-स्खलन की आशंका मिलने पर सीआईएसएफ ने तत्काल बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद पूरे क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
सीआईएसएफ ने बताया कि सभी भराई अभियान बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन और सीआईएसएफ के संयुक्त प्रयास से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में पूरे किए गए। ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी जारी है तथा चिन्हित अवैध खनन स्थलों की भराई, कोयला चोरी और अवैध परिवहन के विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।