A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

भारत में डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी प्रदान कर दी गई है

डेंगू वैक्सीन को बिना जांच के 04 साल से लेकर 60 साल आयु के लोग लगवा सकेंगे।

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 21 जुलाई 2026 ।।.

दैश—:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार डेंगू की वैक्सीन “QDENGA” को भारत में मंजूरी दे दी गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिय ने ताकेदा बायोफाॅर्मास्युटिकलस इंंडिया की वैक्सीन-QDENGA” को भारतीय बाजार में उपयोग किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार डेंगू के इस वैक्सीन को 04 साल की आयु से लेकर 60 साल की आयु तक के लोग लगवा सकेंगे ।.जानकारी अनुसार इस वैक्सीन को लगवाने के लिए जांच करवाने की जरूरत नहीं होगी,कि किसी व्यक्ति को पहले डेंगू हुआ था या कि नहीं।.जानकारी अनुसार डेंगू वैक्सीन की दो खुराक दी जाती है, इसका पहला खुराक लगभग 0.5 मिलीमीटर की दी जाती है और इस वैक्सीन को त्वचा के नीचे इंजेक्शन के द्वारा लगाया जाता है। डेंगू वैक्सीन की दोनों वैक्सीन के बीच लगभग तीन महिने का अंतर भी रखा जाता है।.जानकारी अनुसार डेंगू वैक्सीन ” मेक इन इंडीया” के अंतर्गत इसका बड़े स्तर पर उत्पादन अपने भारत देश में ही किया जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार डेंगू वैक्सीन के लिए ताकेदा हैदराबाद की प्रसिद्ध कंपनी – मानी फार्मा बायोलॉजिकल के साथ सौदा तय किया गया है। जानकारी अनुसार अभी इस वैक्सीन की कीमत तय नही की गई है। वैसे इस वैक्सीन का उत्पादन और उपलब्धता भारत मे होने से नागरिकों को आसानी के साथ मिल सकेगी, ऐसी पूरी उम्मीद भी की जा रही है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!