कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


श्री बंशीधर नगर। ग्राम पंचायत कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म भरने को लेकर ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि SIR फॉर्म भरने के दौरान उन्हें सही और स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है, जिसके कारण लोग बार-बार दस्तावेज लेकर विद्यालय और संबंधित अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कभी एक दस्तावेज तो कभी दूसरा दस्तावेज मांगा जा रहा है।
आवश्यक दस्तावेजों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई ग्रामीणों का आरोप है कि फॉर्म भरने की प्रक्रिया में भी पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और BLO से मांग की है कि SIR फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज, पूरी प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से सार्वजनिक की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। लोगों का कहना है कि SIR जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रम की स्थिति से आम मतदाताओं को नुकसान हो सकता है।
इसलिए प्रशासन को कधवन हाई स्कूल में स्थिति की जांच कर ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि अधिकारियों की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर यह बताया जाए कि किस व्यक्ति को कौन-कौन से दस्तावेज जमा करने हैं, ताकि बार-बार दस्तावेज मांगने की समस्या खत्म हो और SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर मालवा। सद्गुरु कबीर जनकल्याण सेवा संस्थान (रजि.) जिला आगर-मालवा के सचिव एवं अध्यापक सत्यनारायण मालवीय की पूज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए नगर शाहाबाद, जनपद हरदोई के…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती 24 सितम्बर 2026 गुरु प्रसाद नगर वार्ड में प्रस्तावित इस परियोजना को मुख्यमंत्री नगर विकास योजना (CMVNY)…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 24 सितंबर 2026 जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और सुदृढ़ बनाए…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचकूला मे कार्यरत ट्रांसपोर्ट विभाग के एक सहायक को एंटी करप्शन विभाग की टीम ने 2 लाख रूपये…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्वालियर जिले की डबरा नगरपालिका परिषद मे व्याप्त भ्र्ष्टाचार एवं नगर विकास के कार्य ठप्प होने से नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।