पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनीं समस्याएं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियाद, थाना स्तर पर शिकायतों के समाधान पर दिया जोर
महराजगंज। आमजन की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर महराजगंज पुलिस सक्रिय है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसपी ने सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर समाधान योग्य शिकायतों का निस्तारण वहीं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसके साथ ही थाना स्तर पर संचालित जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा मामले की प्रकृति के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई की जाए। थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि फरियादी को प्रभावी और संतोषजनक समाधान मिले।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की जवाबदेही का अहम हिस्सा है। इसी उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर मालवा। सद्गुरु कबीर जनकल्याण सेवा संस्थान (रजि.) जिला आगर-मालवा के सचिव एवं अध्यापक सत्यनारायण मालवीय की पूज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। सद्गुरु कबीर जनकल्याण सेवा संस्थान (रजि.) जिला आगर-मालवा के सचिव एवं अध्यापक सत्यनारायण मालवीय की पूज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए नगर शाहाबाद, जनपद हरदोई के…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती 24 सितम्बर 2026 गुरु प्रसाद नगर वार्ड में प्रस्तावित इस परियोजना को मुख्यमंत्री नगर विकास योजना (CMVNY)…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 24 सितंबर 2026 जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और सुदृढ़ बनाए…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचकूला मे कार्यरत ट्रांसपोर्ट विभाग के एक सहायक को एंटी करप्शन विभाग की टीम ने 2 लाख रूपये…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।