Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगामी कांवड़ यात्रा 2026 – कांवड़ यात्रा को सकुशल,शांतिपूर्ण-व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पुलिस अधिकारियों तथा एसपीओ के साथ बैठक की आयोजित।

22 Jul 2026, 01:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260721 WA0006

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार/रुड़की।कांवड़ यात्रा को सकुशल,व्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने नगर निगम सभागार में जनपद के सात थानों के थाना प्रभारी निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों व एसपीओ की बैठक आयोजित की,जिसमें कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न विभिन्न प्रकार की समस्याओं,सुझावों तथा एसपीओ की ड्यूटी संबंधित कार्यप्रणाली को लेकर दिशानिर्देश दिए गए।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि रुड़की क्षेत्र के लिए कांवड़ यात्रा पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है,क्योंकि पांच करोड़ कांवड़ यात्रियों में से लगभग चार करोड़ यात्री रुड़की से ही होकर गुजरते हैं,जिनमें सबसे अधिक दिल्ली,हरियाणा, मेरठ,मुजफ्फरनगर और राजस्थान के होते हैं,बाकी पंजाब व हिमाचल के कम संख्या में आते हैं,जिनका डाइवर्जन रुड़की से ही होता है,जो बहुत संवेदनशील और सतर्कता बरतने योग्य होता है।शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि एसपीओ साहिबान को पुलिस के साथ जो सेवा की जिम्मेदारी दी जाती है,वो बखूबी निभाते हैं,परंतु ये भी शिकायत मिली है कि पांच प्रतिशत एसपीओ केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने कार्ड का प्रयोग करते हैं,जिसपर इस बार विशेष ध्यान दिया जाएगा।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि रुड़की,मंगलौर,भगवानपुर,कलियर,झबरेड़ा के सीओ प्रत्येक सेवा पॉइंट पर समय-समय पर निरीक्षण कर निगरानी करेंगे।उन्होंने कहा कि नगर व आसपास के नागरिकों से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की जाएगी कि कांवड़ यात्रा के दौरान नगर क्षेत्रों में फोर व्हीलर का प्रयोग कम से कम किया जाए,ताकि नगर की जनता को परेशानी न हो।सीओ रुड़की ओशिन जोशी,सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय,सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी,अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी,वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री,थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप बिष्ट,थाना प्रभारी गंग नहर मणिभूषण श्रीवास्तव,एसएसआई धर्मेंद्र राठी,पार्षद डॉ०नवनीत शर्मा ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर कलियर,मंगलौर व भगवानपुर मार्गों पर पानी,बिजली और टैंट आदि की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने पर बल दिया।उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा रुड़की और आसपास के लोगों के लिए धार्मिक यात्रा के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की जीती जागती मिसाल है,जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी अन्य धर्मों के लोगों के साथ मिलकर कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा करते हैं और उनको पानी व फल वितरित कर उसी प्रकार सौहार्द का संदेश देते हैं,जिस तरह ईद पर हिन्दू भाई मुस्लिमों को ईदगाह पर मिठाई खिलाकर कर शुभकामनाएं देते हैं।ये रुड़की की पुरानी परंपरा है।सीओ रूडकी व सीओ मंगलौर ने कहा कि विशेष रूप से सभी ये ख्याल रखें कि अफवाहों पर ध्यान न देकर धैर्य,शालीनता के साथ कानून और नियमों के अनुरूप अपने सेवा कार्यों को जारी रखना है।बैठक में सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट के लिए नगर निगम की ओर से कार्यालय अधीक्षक अब्दुल कय्यूम ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।एसआई भगवानपुर रमेश कुमार सैनी,एसआई मंगलौर देवेन्द्र सिंह,एसआई मनोज कुमार,विपिन कुमार,सलमान फरीदी,प्रेमा नन्द प्रेमा,अमित वर्मा ,राजीव शास्त्री,मुस्तफा त्यागी, अंकित सैनी,रेनू अग्रवाल,ताहिर अली,शिवम गोयल पार्षद,मयंक गौतम,परमजीत सिंह,अबदुस समद,सत्यम सैनी सहित धनौरी,कलियर मंगलौर,झबरेड़ा,भगवानपुर,नगला,रहमतपुर, सालियर,बढेड़ी,लंढौरा व रामपुर आदि के एसपीओ ने भाग लिया।बैठक का संचालन देशबंधु गुप्ता ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!