Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

03 Oct 2026, 07:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

श्री बंशीधर नगर। प्रखंड अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।IMG 20261002 221332कार्यक्रम की शुरुआत उपाधीक्षक डॉ. गोखुल प्रसाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुशल कांत ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने बारी-बारी से गांधी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान गांधी जी के विचारों और उनके सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की गई।Videoshot 20261003 072322मौके पर उपाधीक्षक डॉ. गोखुल प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम और सादगी के माध्यम से न केवल देश को स्वतंत्रता आंदोलन में नई दिशा दी, बल्कि समाज को आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके विचारों को केवल जयंती समारोह तक सीमित रखने के बजाय अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है।Screenshot 2026 1003 072216उन्होंने कहा कि स्वच्छता, आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्य गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में भी सभी कर्मियों को मिलकर सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।Videoshot 20261003 072232कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने तथा समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।Videoshot 20261003 072324इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. गोखुल प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुशल कांत, प्रधान लिपिक राजेश कुमार सिन्हा, डाटा मैनेजर अनुरंजन कुमार पाण्डे, एसटीएस सुनील कुमार, एमपीडब्ल्यू अशफ़ाक़ अहमद, लिपिक अंकित गुप्ता, गरिमा तिर्की, अर्चना कुमारी एवं खुशबू कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बाइक सवार को बचाने में बेकाबू बस ने दो को कुचला, दोनों की मौत घोंसला के पास भीषण हादसा: शर्मा ट्रैवल्स की बस खाई में उतरी, बाइक सवा
”दम है तो 40 सीटों पर दें इस्तीफा, बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव लड़कर देख लें”, कांग्रेस को मंत्री कृष्ण बेदी का खुला चैलेंज
हरियाणा में 4,000 करोड़ का निवेश, CM नायब सैनी की स्वीडन यात्रा से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते; स्वीडिश कंपनियों के साथ हुए अहम समझौते
Kurukshetra16 Oct

हरियाणा में 4,000 करोड़ का निवेश, CM नायब सैनी की स्वीडन यात्रा से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते; स्वीडिश कंपनियों के साथ हुए अहम समझौते

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वीडन की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, राज्य सरकार और…

पूरी खबर पढ़ें →
सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश
Sagar16 Oct

सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई स्थित सिविल…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी में जनविश्वास शिविर: लो-वोल्टेज से मिलेगी तीन दिन में मुक्ति, गांव को मिला नया डॉक्टर कलेक्टर डॉ. मीना का आश्वासन—विद्युत समस
आंगनवाड़ी में बच्चों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, आधार अपडेट कराने के दिए निर्देश
Sagar16 Oct

आंगनवाड़ी में बच्चों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, आधार अपडेट कराने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने परियोजना खुरई के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!