बैंक मोड़ में UPI चार्ज के प्रस्ताव के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर निकाली विरोध रैली
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद : बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले शुक्रवार को व्यापारियों ने UPI डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध रैली निकाली। रैली चैंबर भवन कार्यालय से शुरू होकर राजेंद्र मार्केट होते हुए श्रीराम प्लाजा तक पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने प्रस्ताव के विरोध में नारेबाजी करते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
रैली का नेतृत्व चैंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि एक ओर देश में डिजिटल इकोनॉमी और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर UPI लेनदेन पर शुल्क लगाने की चर्चा व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि चैंबर इस प्रस्ताव का विरोध करता है और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
चैंबर के सचिव लोकेश अग्रवाल ने कहा कि UPI आज व्यापारिक लेनदेन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में इस पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों पर आर्थिक असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों को लेकर चैंबर अपनी आवाज आगे भी उठाता रहेगा।
रैली के समापन पर चैंबर की ओर से प्रदर्शन में शामिल सभी पदाधिकारियों, दुकानदारों, व्यवसायियों और युवाओं का आभार जताया गया।
प्रदर्शन में राजेश रिटोलिया, संदीप मुखर्जी, विकास पटवारी, अमित जैन, कृष्णा खेतान, बलबीर सिंह, दीपक लड़िया, संजय सराओगी, संजय अग्रवाल, बंटी चक्रवर्ती, उत्पल कुमार और नीरज अग्रवाल समेत अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਵੱਡੀ ਖਬਰ ।ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਲਾਇਆ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਵਾਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ...…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की…
पूरी खबर पढ़ें →
अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा मामा ने 19 वर्षीय भांजी से मंदिर में शादी…
पूरी खबर पढ़ें →
समथर, झांसी। जनपद झांसी के थाना समथर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
पिण्डारूच में खादी पुनरुत्थान दिवस का आयोजन, महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर जिला न्यायालय सूरजपुर में गांधी जी के विचार केवल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।