शाहाबाद जनपद हरदोई एक माह में उखड़ने लगी कोलतार की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


एक माह में उखड़ने लगी कोलतार की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के मोहल्ला फूटा महल से छै कुआं तक बनाई गई कोलतार की सड़क करीब एक माह के भीतर ही जगह-जगह खराब होती दिखाई दे रही है। सड़क पर गड्ढे बनने और निर्माण सामग्री उखड़ने से इसकी गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ है तो इतनी कम अवधि में सड़क की स्थिति खराब कैसे होने लगी? लोगों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और सहायक अभियंता (सिविल) की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि निर्माण कार्य की निगरानी और गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि सड़क निर्माण में मानकों का पालन हुआ था तो निर्माण के बाद उसे स्वीकृति किस आधार पर दी गई? वहीं, यदि सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है तो इसकी जांच और जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई कब होगी?
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कराकर गुणवत्ता की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तथा यदि निर्माण में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
लोगों का कहना है कि नगर पालिका को मिलने वाला धन जनता के टैक्स और सरकारी संसाधनों से आता है। ऐसे में सड़क यदि कुछ ही समय में खराब हो जाती है तो यह सार्वजनिक धन के उपयोग और निर्माण की गुणवत्ता, दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब देखना यह है कि नगर पालिका परिषद शाहाबाद इस सड़क की स्थिति का संज्ञान लेकर जांच कराती है या सड़क की दुर्दशा यूं ही बनी रहती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की…
पूरी खबर पढ़ें →
अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा मामा ने 19 वर्षीय भांजी से मंदिर में शादी…
पूरी खबर पढ़ें →
समथर, झांसी। जनपद झांसी के थाना समथर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
पिण्डारूच में खादी पुनरुत्थान दिवस का आयोजन, महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर जिला न्यायालय सूरजपुर में गांधी जी के विचार केवल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत सचिवालय में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।