Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

शोहरतगढ़ में बाढ़ प्रभावित 500 परिवारों को राहत किट का वितरण, विधायक विनय वर्मा ने दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

02 Oct 2026, 11:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शोहरतगढ़ में बाढ़ प्रभावित 500 परिवारों को राहत किट का वितरण, विधायक विनय वर्मा ने दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। शोहरतगढ़ तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खैरी शीतल में लगाए गए बाढ़ राहत सामग्री वितरण कैंप में करीब 500 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की गई। इस दौरान शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार समेत तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

राहत सामग्री वितरण के दौरान विधायक विनय वर्मा ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उपलब्ध कराई गई बाढ़ राहत सामग्री किट पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राहत किट में खाद्य सामग्री के साथ-साथ परिवार की दैनिक जरूरतों से जुड़ी कई आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं, जिससे बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार लंच पैकेट के साथ राहत सामग्री किट का भी वितरण किया जा रहा है।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन और उनकी टीम की कोशिश है कि बाढ़ से प्रभावित कोई भी परिवार राहत से वंचित न रह जाए। इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

वहीं, विधायक ने किसानों के फसल नुकसान को लेकर कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद बर्बाद हुई फसलों का सर्वे और आकलन कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। शोहरतगढ़ तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खैरी शीतल में लगाए गए बाढ़ राहत सामग्री वितरण कैंप में करीब 500 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की गई। इस दौरान शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार समेत तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

राहत सामग्री वितरण के दौरान विधायक विनय वर्मा ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उपलब्ध कराई गई बाढ़ राहत सामग्री किट पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राहत किट में खाद्य सामग्री के साथ-साथ परिवार की दैनिक जरूरतों से जुड़ी कई आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं, जिससे बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार लंच पैकेट के साथ राहत सामग्री किट का भी वितरण किया जा रहा है।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन और उनकी टीम की कोशिश है कि बाढ़ से प्रभावित कोई भी परिवार राहत से वंचित न रह जाए। इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। वहीं, विधायक ने किसानों के फसल नुकसान को लेकर कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद बर्बाद हुई फसलों का सर्वे और आकलन कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और राहत कार्य लगातार जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शादीशुदा मामा ने भांजी से की शादीः युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह, कई साल से था प्यार
Amroha02 Oct

शादीशुदा मामा ने भांजी से की शादीः युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह, कई साल से था प्यार

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा मामा ने 19 वर्षीय भांजी से मंदिर में शादी…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेश प्रधान जिला न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने थामा स्वच्छता का संकल्प
error: Content is protected !!