Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली:गांधी जयंती पर चितरंगी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान।

03 Oct 2026, 07:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली:गांधी जयंती पर चितरंगी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली:गांधी जयंती पर चितरंगी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान।
राज्यमंत्री ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर थामी झाड़ू, बाजार, मंदिर एवं शासकीय परिसरों में किया श्रमदान।

सिंगरौली:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चितरंगी मुख्यालय में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने स्वयं झाड़ू थामकर चितरंगी बाजार, मंदिर, विद्यालय एवं विभिन्न शासकीय परिसरों में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग अथवा व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
स्वच्छता अभियान में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिया दुलारी, महिला एवं बाल विकास सभापति श्रीमती सुषमा सिंह, उपखंड अधिकारी श्री देवेंद्र द्विवेदी, तहसीलदार श्री नागेश्वर पनिका, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री ललित वैरागी, पुलिस निरीक्षक श्री सुधेश तिवारी सहित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं एवं प्रस्फुटन समितियों की टीम, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने भी श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए नागरिकों को प्रेरित करना रहा। इस दौरान नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। अभियान में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन की सहभागिता से स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बैंक मोड़ में UPI चार्ज के प्रस्ताव के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर निकाली विरोध रैली
Dhanbad02 Oct

बैंक मोड़ में UPI चार्ज के प्रस्ताव के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर निकाली विरोध रैली

धनबाद : बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले शुक्रवार को व्यापारियों ने UPI डिजिटल पेमेंट पर…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद जनपद हरदोई एक माह में उखड़ने लगी कोलतार की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
Hardoi02 Oct

शाहाबाद जनपद हरदोई एक माह में उखड़ने लगी कोलतार की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

एक माह में उखड़ने लगी कोलतार की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद…

पूरी खबर पढ़ें →
शोहरतगढ़ में बाढ़ प्रभावित 500 परिवारों को राहत किट का वितरण, विधायक विनय वर्मा ने दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा
Siddharthnagar02 Oct

शोहरतगढ़ में बाढ़ प्रभावित 500 परिवारों को राहत किट का वितरण, विधायक विनय वर्मा ने दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की…

पूरी खबर पढ़ें →
शादीशुदा मामा ने भांजी से की शादीः युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह, कई साल से था प्यार
Amroha02 Oct

शादीशुदा मामा ने भांजी से की शादीः युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह, कई साल से था प्यार

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा मामा ने 19 वर्षीय भांजी से मंदिर में शादी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!