बुंदेलखंड की बेटियों के लिए सुनहरा मौका, क्रिकेट स्टार क्रांति गौड़ देंगी 7 दिन की फ्री कोचिंग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज और बुंदेलखंड की शान क्रांति गौड़ अब नई प्रतिभाओं को तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। लॉर्ड्स में अपने शानदार प्रदर्शन से देशभर में पहचान बनाने वाली क्रांति गौड़ अब 22 जुलाई से 28 जुलाई तक सागर के सिटी स्टेडियम में लड़कियों को पूरी तरह निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण देंगी। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से उन बेटियों के लिए है जो क्रिकेट में करियर बनाना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक या अन्य कारणों से नियमित कोचिंग नहीं ले पातीं। छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआती बारीकियां सागर की क्रिकेट अकादमी में सीखी थीं। अब वही खिलाड़ी अपने अनुभव और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक युवा खिलाड़ियों तक पहुंचाने के लिए वापस उसी मैदान पर उतरेंगी। ओलंपिया क्रिकेट अकादमी के हेड कोच साजिद खान के अनुसार, प्रशिक्षण शिविर में तेज गेंदबाजी, बल्लेबाजी, फील्डिंग, फिटनेस और मैच रणनीति जैसी महत्वपूर्ण बारीकियां सिखाई जाएंगी। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। शिविर में भाग लेने वाली बेटियों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था भी अकादमी द्वारा निःशुल्क की जाएगी, ताकि दूर-दराज़ के जिलों से आने वाली प्रतिभाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को ₹1 करोड़ की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश की बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं और सरकार उनके हर कदम पर साथ खड़ी है। क्रांति गौड़ का प्रयास केवल क्रिकेट सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बुंदेलखंड की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास भी देगा। यह शिविर आने वाले समय में प्रदेश को नई क्रिकेट प्रतिभाएं देने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।