राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में दिल्ली कूच का आह्वान, पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य को पुलिस ने रोका
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस सिकंदराराऊ ।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आवाज उठाए जाने के दौरान उनके साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आज हाथरस में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जनपद कासगंज के कोऑर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाने का आह्वान किया।
इस दौरान उनके कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोका तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
इस अवसर पर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ उठाना अपराध नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों का संवैधानिक दायित्व है। यदि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार उन्हें भी रोकने का प्रयास करती है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है।
उन्होंने कहा कि हाथरस में हमारे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकारों का भी हनन किया गया। पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकना और उनके साथ अभद्र व्यवहार करना बेहद निंदनीय है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा। दमन और डराने की राजनीति से हमारी आवाज़ दबने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों, युवाओं और देश के संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आंदोलन और तेज किया जाए इसअवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष निखिल वर्ती पाठक, महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव ठाकुर आकाश सिंह, जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व जिला सचिव राशिद कुरैशी, पिछड़ा वर्ग के शहर अध्यक्ष विष्णु कुमार, सोशल मीडिया के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल नरूला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम वशिष्ठ, हरिशंकर वर्मा, पंडित अविनाश चंद्र पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।