
बिहार मुंगेर: मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि के सदस्यों ने देश के जाने-माने फिजिशियन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री डॉक्टर सीपी ठाकुर जी को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है बधाई देते हुए मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य श्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर सीपी ठाकुर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाना बेहद हर्ष की बात है।ब्रह्मर्षि समाज के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि डॉ सीपी ठाकुर को सम्मानित किया जाना बेहद गौरव की बात है उन्होंने मेडिकल जगत में उल्लेखनीय कार्य किया है।







