माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 21 जुलाई। जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने लगातार दबिश देकर हिरासत में लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को के.आर.बी.एम.एल.पी. (KRBMLP) की फील्ड टीम के इंचार्ज तेजा साई पुत्र श्री प्रसाद राव, निवासी नागार्जुन नगर (आंध्र प्रदेश), हाल निवासी लक्सर ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम मुंडाखेड़ा में खनन जांच के दौरान माइनिंग टीम पर जान से मारने की नीयत से सरेआम हमला किया गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 21 जुलाई को छापेमारी कर घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान
उपनिरीक्षक राजीव उनियाल
कांस्टेबल अरविंद सिंह रावत शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।