आगनवाड़ी भवनों को मिली स्वीकृति, नन्हे भविष्य को मिलेगा सुरक्षित आधार – विधायक लारिया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र में मातृ एवं शिशु कल्याण को सशक्त आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के सतत समन्वय एवं निरंतर प्रयासों से वर्ष 2025-26 के अंतर्गत क्षेत्र के कई नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति के अनुसार रजाखेड़ी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र रतनगंज-2, सदर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 58, 62, 66 एवं 67 तथा कर्रापुर अंतर्गत कुटी आंगनबाड़ी केंद्र के नवीन भवनों का निर्माण किया जाएगा। नवीन भवनों के निर्माण से बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा और पोषण सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं गर्भवती एवं धात्री माताओं को भी स्वास्थ्य, पोषण एवं परामर्श संबंधी सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। यह स्वीकृति केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक लारिया ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम छोर तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। नरयावली विधानसभा में बच्चों और मातृशक्ति से जुड़े बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।