करंट लगने से दो भैंसों की हुई दर्दनाक मौत। स्ट्रीट लाइट के करंट से हुआ हादसा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



हाथरस सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौखेल पाए वाली गली में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गली में लगे बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आने से उसकी चपेट में आकर दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय अचानक बिजली के लोहे के खंभे में करंट दौड़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही दो भैंसें खंभे के संपर्क में आ गईं और तेज करंट लगने से तड़पकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। और पशुपालकों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।