Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी कचहरी में अब मिलेगी फ्री वाई-फाई सुविधा: महापौर ने किया शुभारंभ; जानें QR कोड से कैसे कनेक्ट करें हाई-स्पीड इंटरनेट

23 Jul 2026, 04:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
dc54b2677b8e269a7dcfd14bb1a5dce612168c0baa821b942eba3cbb995405ca.0

वाराणसी कचहरी में अब मिलेगी फ्री वाई-फाई सुविधा: महापौर ने किया शुभारंभ; जानें QR कोड से कैसे कनेक्ट करें हाई-स्पीड इंटरनेट

धर्म और संस्कृति की नगरी काशी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ अब वाराणसी नगर निगम इसे डिजिटल रूप से भी सशक्त करने में जुट गया है। इसी कड़ी में शहर में डिजिटल कनेक्टिविटी को विस्तार देते हुए बुधवार को कचहरी परिसर स्थित बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में नि:शुल्क वाई-फाई सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने फीता काटकर इस सुविधा को जनता और अधिवक्ताओं को समर्पित स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत वाराणसी को आधुनिक और डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

शहर के 5 प्रमुख स्थानों पर अब फ्री इंटरनेट

नगर निगम ने इस महत्वाकांक्षी डिजिटल पहल की शुरुआत सबसे पहले काशी के प्रसिद्ध अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट से की थी। इसके बाद दूसरे चरण में पूर्वांचल के सबसे बड़े बीएचयू (BHU) अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर को मुफ्त वाई-फाई से जोड़ा गया। तीसरे चरण में कचहरी परिसर को इस नेटवर्क से लैस किए जाने के बाद वाराणसी के कुल 5 प्रमुख और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आम जनता को हाई-स्पीड फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलने लगी है।

 

QR कोड स्कैन करते ही चालू होगा वाई-फाई

शुभारंभ के दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा, “वर्तमान समय में इंटरनेट एक बुनियादी आवश्यकता बन चुका है। आम नागरिकों, अधिवक्ताओं और यहां आने वाले वादकारियों की सहूलियत के लिए वाई-फाई ज़ोन में विशेष सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्ड्स पर दिए गए QR कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही लोग आसानी से हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ ले सकेंगे।”BSNL को जिम्मेदारी, भीड़ में भी मिलेगी बेजोड़ स्पीड

इस पूरी वाई-फाई व्यवस्था के संचालन और तकनीकी रखरखाव की कमान सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL (बीएसएनएल) को सौंपी गई है।

 

कार्यक्रम में मौजूद BSNL के प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नेटवर्क की बैंडविड्थ और कवरेज को विशेष रूप से इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि कचहरी परिसर में हजारों की भीड़ होने के बावजूद इंटरनेट स्पीड में कोई गिरावट न आए और डेटा ट्रांसफर बिना रुकावट के सुचारू रूप से चलता रहे।

 

कार्यक्रम में ये गणमान्य रहे मौजूदबनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री सुधांशु मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री अश्वनी राय, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष सतीश यादव और भाजपा महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा पार्षद मदन मोहन दुबे, बलराम कन्नौजिया, संदीप रघुवंशी, अरविंद सिंह, संदीप मौर्य, कमलेश यादव, संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र आनंद, निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव और BSNL के एसडीओ अभिजीत कुमार साहा सहित भारी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!