अजय खटीक बने कटनी के एन ,एस,यू आई, के जिला अध्यक्ष
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा संगठन सृजन अभियान को गति देने के उद्देश्य से कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई में प्रदेशभर में सक्रिय छात्र नेताओं की नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कटनी जिले के लंबे समय से सक्रिय छात्र नेता अजय खटिक को एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय सह प्रभारी अंशुल त्रिवेदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की सहमति एवं अनुमति से यह नियुक्ति की है।
अजय खटिक की नियुक्ति पर कटनी जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कांग्रेसजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में छात्र हितों की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी तथा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय खटिक ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।