बंद फाटक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कोतवाली क्षेत्र के झारो रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक तेज रफ्तार बाइक बंद रेलवे फाटक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान नरेश यादव (25) पुत्र रामदेनी यादव, निवासी गोहड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दुद्धी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान झारो रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के बावजूद उसकी तेज रफ्तार बाइक सीधे फाटक से जा टकराई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में युवक के सीने सहित शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया।
सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में घायल का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक शराब के नशे में था, जिससे उपचार में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग पर बंद फाटक के दौरान सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।