A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुरदिलनगर में युवक एक माह से लापताः परिजन परेशान, पुलिस तलाश में जुटी; मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं

IMG 20260702 WA0005हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित कस्बा पुरदिलनगर से एक 22 वर्षीय युवक पिछले एक माह से लापता है। युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे उसके परिजन बेहद परेशान हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्डा निवासी मोहम्मद अली के पुत्र अदनान (22) गत 22 जून की सुबह करीब छह बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

 

परिजनों ने बताया कि अदनान को मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। परिवार किसी अनहोनी की आशंका से ग्रस्त है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को अदनान के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिवार को सूचित करें।

 

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है। संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है और सभी आवश्यक माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि जल्द से जल्द युवक का पता लगाया जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!