Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांवड़ियों से परशुराम अखाड़े की अपील,मर्यादा में रहकर उठाए कांवड़ वरना होगा सख्त विरोध

24 Jul 2026, 10:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता 

बाहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड)

 Vande Bharat,July 23, 2026

2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 13

*वजनी और डाक कांवड़ का शास्त्रों में नहीं उल्लेख:अधीर कौशिक

हरिद्वार। आगामी 25 जुलाई से शुरू होने जा रही ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा का अखंड श्री परशुराम अखाड़े ने स्वागत करते हुए आने वाले कांवड़ियों को मर्यादा में रहकर कांवड़ उठाने व सनातन परंपरा के निर्वहन करने की नसीहतें भी दी।

IMG 0369

गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए परशुराम अखाड़े व उनके आह्वान पर आए कुछ संतो ने इस यात्रा में आने वाले कांवड़ियों को मर्यादा में रहकर कांवड़ उठाने व सनातन परंपरा के निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि बहुत से कांवड़िए बड़े बड़े डीजे के साथ कांवड़ लेकर आ रहे हैं, कई कांवड़िए भक्ति भाव भुलाकर लड़ाई झगड़ा मारपीट करते है, कई कांवड़िए नशीले पदार्थों का सेवन कर कांवड़ लेकर जाते है। यह सभी तरीके सनातन परंपरा व हर प्रकार से धर्म विरूद्ध है। साथ ही कहा कि शास्त्रों में कहीं भी डाक व वजनी कांवड़ का उल्लेख नहीं है।

परशुराम अखाड़े ने डाक व वजनी कांवड़ को तर्क व धर्म विरूद्ध बताते हुए कहा कि शास्त्रों में सिर से ऊपर कांवड़ ले जाना निषेध बताया गया है। यह ना सिर्फ शास्त्र विरूद्ध है बल्कि इससे कई युवा कांवड़ियों को बहुत बड़े शारीरिक कष्ट का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसे सिर्फ शक्ति प्रदर्शन करार देते हुए कांवड़ियों से अपील की है कि ऐसा कोई भी प्रयास ईश्वर को प्रसन्न करने के बजाए सिर्फ शरीर को कष्ट देता है। उन्होंने आने वाले सभी कांवड़ियों से अपील की है कि वह अपनी कांवड़ पर भगवा ध्वज लगाए, भजनों की माध्यम आवाज वाली धुन पर ही चलें, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें और कांवड़ से सम्बन्धित वस्तुएं सनातन प्रेमियों से ही खरीदें।

अंत में परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि वह सभी कांवड़ियों का सम्मान करते हैं किन्तु कांवड़ियों को भी मर्यादा में रहकर कांवड़ उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कोई भी कांवड़िया फिल्मी गानों व उनकी धुन पर अश्लील डांस करेगा, हुड़दंग दिखाएगा, परशुराम अखाड़ा उसका जबरदस्त विरोध करेगा व उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेगा।

प्रेस वार्ता में पंडित अधीर कौशिक, भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, महंत कार्तिक गिरी, आचार्य विष्णु शर्मा व पंडित आदित्य जगुडी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!