Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डीडीसी ने जिला एवं प्रखंड समन्वयकों को कार्यप्रणाली सुधारने का दिया अंतिम मौका

24 Jul 2026, 10:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260723 WA0232

IMG 20260723 WA0234

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने स्वच्छ भारत मिशन के जिला एवं सभी प्रखंड समन्वयकों द्वारा उनके कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें सुधार करने का अंतिम मौका दिया। उप विकास आयुक्त आज स्वच्छ भारत मिशन एवं जल जीवन मिशन की वीभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड समन्वयकों से पंचायतों में सेग्रीगेशन शेड निर्माण की प्रगति की जब जानकारी मांगी तब बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने बताया की इस संबंध में प्रखंड समन्वयकों ने उनसे कोई चर्चा नहीं की है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी प्राखंड समन्वयकों एवं जिला समन्वयकों को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाने का अंतिम मौका दिया। उन्होंने कहा कि यदि 10 दिन में इसमें प्रगति नहीं आएगी तो नई टीम की नियुक्ति की जायेगी।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, सेनेटरी पार्क, सांसद आदर्श ग्राम योजना, पीएम जनमन, ओडीएफ प्लस, मॉडल कम्युनिटी सेनेटरी कंपलेक्स, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

उप विकास आयुक्त ने जिला समन्वयकों को प्रतिदिन प्रखंड समन्वयकों के कार्यों की समीक्षा करने तथा सभी लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

इस बैठक के बाद उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की। जिसमें जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति, हर घर जल प्रमाण-पत्र की स्थिति तथा लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उन्होंने सभी कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक सर्वेक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य परिवार जल जीवन मिशन योजना से वंचित न रहे। साथ ही जिन क्षेत्रों में हर घर जल प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए आवश्यक मानदंड पूरे नहीं हुए हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा करते हुए अगले 7 दिनों के भीतर सभी लंबित मामलों का निष्पादन कर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कनीय अभियंता अपने क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की सतत निगरानी रखें, ताकि जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता श्री मुकेश कुमार मंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!