*जनपद पंचायत मुख्यालय के बगल में विकास की पोल: धूम्माडाड पारा की सड़क वर्षों से बदहाल, आवागमन दूभर*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्ट: ऐसानुल हक अंसारी |
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ /कोरिया
कोरिया -सोनहत जनपद पंचायत मुख्यालय से लगे धुम्माडाड रजवारी पारा की सड़क वर्षों से जर्जर और बदहाल बनी हुई है।
विडंबना यह है कि प्रशासनिक कार्यालयों के बिल्कुल समीप स्थित इस बस्ती की सड़क आज भी मरम्मत की बाट जोह रही है।
बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, मरीज और राहगीर आवागमन करते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो चुके हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। चुनाव के समय बड़े-बड़े विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन वर्षों से इस सड़क की मरम्मत तक नहीं कराई गई।
प्रशासनिक मुख्यालय के समीप ऐसी बदहाल सड़क विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि रजबारी पारा की सड़क का तत्काल सर्वे कराकर सीसी रोड अथवा डामरीकरण का कार्य कराया जाए,
ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
यदि प्रशासन शीघ्र इस सड़क की मरम्मत नहीं कराता है, तो बरसात के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की होगी।
स्थानीय नागरिकों ने भी चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे जनआंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।